Deoband : उत्तराखंड के दो शराब तस्कर दबोचे, देसी और अंग्रेजी शराब बरामद

बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में उत्तराखंड जनपद हरिद्वार के थाना झबरेड़ा के बहडेकी गांव निवासी सोनू और कपिल शामिल हैं, जो उत्तराखंड से शराब लाकर यहां बे

By INA News Desk
Oct 4, 2025 - 22:31
49 Views
Deoband : उत्तराखंड के दो शराब तस्कर दबोचे, देसी और अंग्रेजी शराब बरामद
Deoband : उत्तराखंड के दो शराब तस्कर दबोचे, देसी और अंग्रेजी शराब बरामद

देवबंद। कोतवाली पुलिस ने उत्तराखंड से यूपी में शराब लाकर बेचने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से देसी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का चालान किया गया है। इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को चेकिंग के दौरान बीरपुर कायस्थ से मानकपुर जाने वाले रास्ते पर बाइक पर सवार दो लोगों को शक होने पर रोका गया, तलाशी दौरान उनके पास से देसी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई, पूछताछ करने पर वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके, जिसके चलते दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में उत्तराखंड जनपद हरिद्वार के थाना झबरेड़ा के बहडेकी गांव निवासी सोनू और कपिल शामिल हैं, जो उत्तराखंड से शराब लाकर यहां बेचने का काम कर रहे थे, उनके कब्जे से 134 टेट्रा पैक (देसी शराब), 34 बोतल अंग्रेजी शराब और एक बाइक बरामद हुई है। रिपोर्ट दर्ज दोनों का चालान किया गया है।

  • ई-रिक्शा चोरी का वांछित आरोपी गिरफ्तार

ई-रिक्शा चोरी करने के मामले में पुलिस ने वांछित चल रहे जनपद शामली के थाना बावरी निवासी ईश्वर को गिरफ्तार किया है, जबकि इससे पूर्व डेहरा गांव निवासी कल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बता दें, कि 27 सितंबर को जडौदा जट्ट गांव निवासी मोहित कुमार ने अपनी ई-रिक्शा चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में जुटी पुलिस ने कल्लू को गिरफ्तार करते हुए रिक्शा को बरामद कर लिया था। जबकि ईश्वर फरार चल रहा था।

Also Click : Sambhal : संभल में भयानक सड़क हादसा- जोया रोड पर पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow