Deoband : महिला चौपाल- महिलाओं को दी गई सुरक्षा संबंधी जानकारियां

घलौली गांव में लगी महिला चौपाल में मिशन शक्ति टीम में शामिल उपनिरीक्षक सुधा त्यागी, संजय राणा और अशोक कुमार ने महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के बारे में

Oct 4, 2025 - 22:33
 0  39
Deoband : महिला चौपाल- महिलाओं को दी गई सुरक्षा संबंधी जानकारियां
Deoband : महिला चौपाल- महिलाओं को दी गई सुरक्षा संबंधी जानकारियां

देवबंद। महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत शनिवार घलौली गांव में महिलाओं की चौपाल लगाई गई, इसमें कोतवाली की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा संबंधी विभिन्न जानकारियां दी।घलौली गांव में लगी महिला चौपाल में मिशन शक्ति टीम में शामिल उपनिरीक्षक सुधा त्यागी, संजय राणा और अशोक कुमार ने महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी, मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1030 समेत अन्य जानकारियां दी गईं।

टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस से संपर्क करें या फिर सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करें। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Also Click : Sambhal : संभल में भयानक सड़क हादसा- जोया रोड पर पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow