Saharanpur : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने पूर्ण किए 100 वर्ष, विजयादशमी पर निकला भव्य पथ संचलन

पथ संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवक पारंपरिक गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में शामिल हुए। संचलन के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष से पूरा वाताव

Oct 4, 2025 - 22:28
 0  27
Saharanpur : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने पूर्ण किए 100 वर्ष, विजयादशमी पर निकला भव्य पथ संचलन
Saharanpur : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने पूर्ण किए 100 वर्ष, विजयादशमी पर निकला भव्य पथ संचलन

सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज विजयदशमी के पावन अवसर पर संघ द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः साढे आठ, बजे सुभाष नगर की श्री राम बस्ती में रेल्वे पार्क से शुरू होकर घंटा घर से होते हुए सतयुग आश्रम वाली गली से गोविंद नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुऐ सम्पन्न हुआ।पथ संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवक पारंपरिक गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में शामिल हुए। संचलन के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। नगरवासियों ने जगह-जगह फूल वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ख्श्रीमान मनीराम जी वरिष्ठ प्रचारक, क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य , ने संघ के शताब्दी वर्ष की उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने 100 वर्षों के कार्यकाल में समाज सेवा, राष्ट्र जागरण और संस्कार निर्माण के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया है।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने आगामी वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। अंत में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों में मुख्यरूप से कृष्ण कुमार नगर संघचालक, महानगर प्रचारक कवेदेर जी, महानगर सहकार्यवाह देवेंद्र, महानगर शारीरिक प्रमुख शेखर , नगर कार्यवाह मनीष आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal : संभल में भयानक सड़क हादसा- जोया रोड पर पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow