Saharanpur : शुगर मिल में बकाया भुगतान को लेकर किसानों का धरना पाँचवें दिन भी जारी
शाकंभरी शुगर मिल, टोडरपुर में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का धरना आज पाँचवें दिन भी जारी रहा। किसानों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक पूरा बकाया भुगतान न
कांग्रेस पर्यवेक्षक चौधरी मुज़फ्फर अली पहुँचे, किसानों को दिया समर्थन
सहारनपुर। शाकंभरी शुगर मिल, टोडरपुर में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का धरना आज पाँचवें दिन भी जारी रहा। किसानों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक पूरा बकाया भुगतान नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा धरना स्थल पर आज कांग्रेस पार्टी के बिहार चुनाव पर्यवेक्षक चौधरी मुज़फ्फर अली गुर्जर पहुँचे और किसानों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने याद दिलाया कि केंद्र सरकार को कृषि कानून वापस लेने पड़े थे, जो किसानों के संघर्ष और कांग्रेस पार्टी के समर्थन से संभव हुआ था।
मुज़फ्फर अली ने कहा आज मैं किसानों के साथ हूँ और जो भी निर्णय किसान संघर्ष समिति लेगी, मैं उसका पूर्ण समर्थन करूंगा। धरना स्थल पर किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं में ताहिर (चेयरमैन), चौधरी नारायण चेयरमैन, सतीश शर्मा, हाजी मुक्करम, चौधरी हाशिम, कय्यूम प्रधान, अशरफ अली, श्याम कंबोज, चौधरी आकिल, डॉ. मेघराज, इंतज़ार गौर, राजेश प्रधान सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi : हरपालपुर में चोरों ने बाउंड्री कूदकर की चोरी, नकदी और जेवर ले गए, पुलिस ने जल्द खुलासे का किया वादा
What's Your Reaction?









