Sambhal : भू-माफियाओं का बड़ा खेल- 8 बीघा तालाब गायब, 80 मकान बने, प्रशासन ने कसी नकेल

तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो पूरा तालाब कब्जे में पाया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए 40 से अधिक लोगों को नोटिस थमा

By INA News Desk
Oct 4, 2025 - 21:36
313 Views
Sambhal : भू-माफियाओं का बड़ा खेल- 8 बीघा तालाब गायब, 80 मकान बने, प्रशासन ने कसी नकेल
Sambhal : भू-माफियाओं का बड़ा खेल- 8 बीघा तालाब गायब, 80 मकान बने, प्रशासन ने कसी नकेल
Advertisement
Advertisement

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सदर तहसील क्षेत्र के हातिम सराय में भू-माफियाओं के बड़े खेल का खुलासा हुआ है। करीब 8 बीघा सरकारी तालाब की जमीन पर कब्जा कर वहां प्लॉटिंग कर 80 से अधिक मकान खड़े कर दिए गए हैं। अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कब्जेदारों के खिलाफ बुलडोज़र कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो पूरा तालाब कब्जे में पाया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए 40 से अधिक लोगों को नोटिस थमाए गए हैं, जबकि शेष घरों पर चस्पा नोटिस लगाए गए हैं। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि 15 दिन के भीतर मकान खाली किए जाएं, अन्यथा बुलडोज़र चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।कब्जेदारों का कहना है कि वे कई वर्षों से यहां रह रहे हैं, नियमित रूप से हाउस टैक्स और बिजली बिल जमा करते हैं, इसलिए उनके मकान अवैध नहीं हो सकते। हालांकि तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि “टैक्स या बिजली बिल जमा करने से कोई जमीन वैध नहीं हो जाती। तालाब की जमीन सरकारी संपत्ति है, इसे किसी भी व्यक्ति को नहीं दी जा सकती।”प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश और सरकारी नियमों के तहत की जा रही है। तालाब की जमीन को मूल स्वरूप में लाने के लिए बिना सुनवाई सीधी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से इलाके में भारी हड़कंप मचा हुआ है। जबकि कुछ ने कानूनी उपाय तलाशने की तैयारी कर ली है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी कीमत पर तालाब की जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Also Click : Sambhal : संभल में भयानक सड़क हादसा- जोया रोड पर पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement