Sambhal: सोशल मीडिया पर ‘सम्भल डीएम से गुहार’ ट्रेंड, बच्चियों की अपील पर मिली दो दिन की छुट्टी।
सम्भल में एक बार फिर सोशल मीडिया की ताकत देखने को मिली है। जिले में ‘सम्भल डीएम से गुहार’ का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, चमन
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में एक बार फिर सोशल मीडिया की ताकत देखने को मिली है। जिले में ‘सम्भल डीएम से गुहार’ का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, चमन सराय निवासी दो बहनों मरियम फातिमा वारसी और कशिश फातिमा वारसी व अन्य दो बच्चियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया से स्कूलों में छुट्टी की अपील की थी। बच्चियों का कहना था कि भीषण ठंड के कारण सुबह नहाने और स्कूल जाने में काफी परेशानी हो रही है, ऐसे में कुछ दिनों की छुट्टी दी जानी चाहिए।
इससे पहले भी दो बच्चियों की गुहार पर डीएम ने त्वरित कार्रवाई कर मिसाल कायम की थी। करीब 15 साल पुरानी हाईटेंशन लाइन, जो उनके घर की छत के ऊपर से गुजर रही थी, उसे 24 घंटे के भीतर हटवा दिया गया था। उसी घटना के बाद से सोशल मीडिया पर डीएम से गुहार लगाने का चलन और ज्यादा चर्चित हो गया। बृहस्पतिवार को दो अलग अलग बच्चियों का नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। हजारों लोगों ने वीडियो को साझा करते हुए डीएम से बच्चों की परेशानी को समझने की अपील की। देर रात जिलाधिकारी ने इस पर संवेदनशीलता दिखाते हुए आदेश जारी किया और जिले में दो दिन के अवकाश की घोषणा कर दी। डीएम के इस फैसले से अभिभावकों और छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों का कहना है कि प्रशासन का यह कदम न सिर्फ बच्चों की समस्याओं को समझने वाला है, बल्कि यह भी दिखाता है कि सोशल मीडिया के जरिए आम लोग अपनी बात सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं। सम्भल में डीएम की इस कार्यशैली की चारों ओर सराहना हो रही है।
What's Your Reaction?









