Hardoi : सवायजपुर में पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार, बाएं पैर में गोली लगी

एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। खुद को घिरा देखकर उसने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की

Dec 19, 2025 - 00:21
 0  33
Hardoi : सवायजपुर में पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार, बाएं पैर में गोली लगी
Hardoi : सवायजपुर में पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर गिरफ्तार, बाएं पैर में गोली लगी
हरदोई। हरपालपुर थाना इलाके से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में सवायजपुर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर पशु तस्कर आजाद पुत्र जमान निवासी इस्लामनगर थाना मदनपुर जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक हरदोई ने चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने के लिए टीम गठित की थी। अपराध रोकने और चोरों की गिरफ्तारी के अभियान में सवायजपुर पुलिस गंगा एक्सप्रेस-वे के मुबारकपुर सर्विस मार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी।एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। खुद को घिरा देखकर उसने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। आरोपी के पास से 52 हजार रुपये नकद, चोरी की मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद हुए।आरोपी शातिर पशु तस्कर है जो दिन में पशुओं की रेकी करता था और रात में साथियों के साथ चोरी करता था। वह पाली, पचदेवरा और सवायजपुर थानों में पशु चोरी के कई मामलों में वांछित था। चोरी के पशु बेचकर कमाए 52 हजार रुपये बरामद किए गए। बाकी साथियों की तलाश जारी है।

अनावरण मुकदमों का विवरण:

  1. मुकदमा संख्या 469/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना पाली जनपद हरदोई।
  2. मुकदमा संख्या 467/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना पाली जनपद हरदोई।
  3. मुकदमा संख्या 410/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना पाली जनपद हरदोई।
  4. मुकदमा संख्या 461/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना पाली जनपद हरदोई।
  5. मुकदमा संख्या 138/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना पचदेवरा जनपद हरदोई।
  6. मुकदमा संख्या 167/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना सवायजपुर जनपद हरदोई।
  7. मुकदमा संख्या 398/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना हरपालपुर जनपद हरदोई।

आरोपी आजाद का आपराधिक इतिहास:

  1. मुकदमा संख्या 73/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मदनपुर जनपद शाहजहांपुर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

  1. थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार थाना सवायजपुर जनपद हरदोई।
  2. उपनिरीक्षक शिवशंकर मिश्र थाना सवायजपुर जनपद हरदोई।
  3. उपनिरीक्षक राकेश कुमार थाना सवायजपुर जनपद हरदोई।
  4. हेड कांस्टेबल मनोज यादव थाना सवायजपुर जनपद हरदोई।
  5. कांस्टेबल आशुतोष गुप्ता थाना सवायजपुर जनपद हरदोई।
  6. कांस्टेबल मुनेन्द्र सिंह थाना सवायजपुर जनपद हरदोई।
  7. कांस्टेबल संजय मौर्य थाना सवायजपुर जनपद हरदोई।
  8. कांस्टेबल कृष्णवीर थाना सवायजपुर जनपद हरदोई।

Also Click : Lucknow : लखनऊ का AQI (वायु गुणवत्ता इंडेक्स) 174, निजी ऐप्स का हाइपर लोकल मानक अपनाने से फैल रहा भ्रम, भ्रामक खबरों से सावधान रहने की अपील

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow