Sambhal : सोशल मीडिया धमकियों से डरी तमन्ना मलिक, सम्भल पुलिस से सुरक्षा की गुहार

तमन्ना मलिक के अनुसार, कुछ धमकी देने वालों ने अपनी सोशल मीडिया आईडी डिलीट कर दी है, जबकि जिन अकाउंट्स और वीडियो के स्क्रीनशॉट उनके पास थे, वे सभी सबूत पुलिस

Feb 19, 2026 - 20:32
 0  77
Sambhal : सोशल मीडिया धमकियों से डरी तमन्ना मलिक, सम्भल पुलिस से सुरक्षा की गुहार
Sambhal : सोशल मीडिया धमकियों से डरी तमन्ना मलिक, सम्भल पुलिस से सुरक्षा की गुहार

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सोशल मीडिया पर लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों के बाद तमन्ना मलिक ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। तमन्ना मलिक का कहना है कि कट्टरपंथी सोच से भड़काए गए कुछ लोग उन्हें खुलेआम “जिंदा जला देने”, “मार डालने” और “जहाँ दिखे छोड़ने नहीं” जैसी धमकियाँ दे रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर वह थाने पहुँचीं, जहाँ उनकी लिखित तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।तमन्ना मलिक के अनुसार, कुछ धमकी देने वालों ने अपनी सोशल मीडिया आईडी डिलीट कर दी है, जबकि जिन अकाउंट्स और वीडियो के स्क्रीनशॉट उनके पास थे, वे सभी सबूत पुलिस को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि धमकियाँ देने वाले अधिकतर लोग एक ही समुदाय से जुड़े हैं, जो सोशल मीडिया के जरिए नफरत फैला रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में तमन्ना मलिक ने बताया कि इस पूरे विवाद के बाद उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है। उन्होंने कहा, “मेरे दो बेटे हैं, ससुराल और पति हैं।बाहर निकलना, रोजमर्रा का सामान लाना या काम के सिलसिले में जाना भी डर के माहौल में हो गया है। किसी भी समय हमला हो सकता है।” हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बहुसंख्यक समाज का उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है। हिंदू समाज के लोग हमारे साथ हैं, वे सब अच्छे हैं और हौसला बढ़ा रहे हैं। तमन्ना मलिक ने सम्भल प्रशासन से अपील की है कि उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा की नजर से देखा जाए। उनका कहना है कि भले ही सम्भल में पुलिस चौकियाँ और थाने बढ़े हैं और माहौल पहले से बेहतर है, फिर भी मौजूदा हालात में अतिरिक्त सुरक्षा जरूरी है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और सोशल मीडिया के जरिए धमकी देने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : Bajpur : बाजपुर में लकड़ी तस्कर को अवैध 12 बोर बंदूक के साथ गिरफ्तार किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow