Sambhal : मुस्लिमों का 5% आरक्षण खत्म होने पर BJP पर बरसे कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की, धीरेंद्र शास्त्री के बयान को बताया दोहरी नीति

आरिफ तुर्की ने कहा कि भाजपा की राजनीति सिर्फ हिंदू–मुस्लिम, पाकिस्तान–हिंदुस्तान जैसे मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती है। उनके अनुसार 5% आरक्षण खत्म करना भी इसी तुष्टिकरण की रा

Feb 19, 2026 - 20:29
 0  39
Sambhal : मुस्लिमों का 5% आरक्षण खत्म होने पर BJP पर बरसे कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की, धीरेंद्र शास्त्री के बयान को बताया दोहरी नीति
Sambhal : मुस्लिमों का 5% आरक्षण खत्म होने पर BJP पर बरसे कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की, धीरेंद्र शास्त्री के बयान को बताया दोहरी नीति

Report : उवैस दानिश, सम्भल

महाराष्ट्र में 5 प्रतिशत आरक्षण खत्म किए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, नौजवानों और रोज़गार की बात करने में पूरी तरह नाकाम रही है और जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे फैसले ले रही है।

आरिफ तुर्की ने कहा कि भाजपा की राजनीति सिर्फ हिंदू–मुस्लिम, पाकिस्तान–हिंदुस्तान जैसे मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती है। उनके अनुसार 5% आरक्षण खत्म करना भी इसी तुष्टिकरण की राजनीति का हिस्सा है, ताकि एक समुदाय को खुश किया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास जनता को देने के लिए कोई ठोस विकास मॉडल नहीं है, इसलिए वह कभी आरक्षण खत्म करने तो कभी धार्मिक मुद्दे उठाने का काम करती है। वहीं कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के उस बयान पर भी आरिफ तुर्की ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें कथित तौर पर देश की बेटियों से “दुर्गा और काली बनो, मगर बुर्के वाली मत बनना” कहा गया है।इस पर उन्होंने कहा कि इस तरह के बयानों से समाज में भ्रम और विभाजन पैदा होता है। आरिफ तुर्की ने उदाहरण देते हुए कहा कि सम्भल में ही बुर्का पहनने वाली महिला के कांवड़ लाने पर उसका प्रचार किया जाता है, जबकि दूसरी ओर बुर्के को लेकर नकारात्मक बयान दिए जाते हैं। उन्होंने इसे दोहरी नीति बताते हुए कहा कि अगर बुर्के से नफरत है तो हर जगह होनी चाहिए और अगर मोहब्बत है तो हर जगह समान भाव होना चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने साफ कहा कि समाज को जोड़ने की जरूरत है, न कि ऐसे बयानों और फैसलों से तोड़ने की।

Also Click : Bajpur : बाजपुर में लकड़ी तस्कर को अवैध 12 बोर बंदूक के साथ गिरफ्तार किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow