Sambhal : माहे रमज़ान में सम्भल की बेकरी से रोज़ाना तैयार हो रही 2000 डबल रोटियाँ, आसपास के जिलों तक सप्लाई
व्यवसायी ने बताया कि डबल रोटी बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह स्वच्छ और आधुनिक मशीनों के ज़रिये की जाती है। मैदा, चीनी, घी और रिफाइंड जैसे ज़रूरी कच्चे माल को मशीन में गूंथकर सांचे में डाला
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में माहे रमज़ान की शुरुआत के साथ ही खाद्य पदार्थों की मांग तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में शहर की एक स्थानीय बेकरी रमज़ान में सहरी के लिए खास तौर पर डबल रोटी तैयार कर रही है।
बेकरी संचालक शान वारिस के अनुसार, रोज़ाना करीब 1500 से 2000 डबल रोटियाँ बनाई जा रही हैं, जिनकी सप्लाई सिर्फ सम्भल ही नहीं बल्कि आसपास के कई इलाकों में की जा रही है।
व्यवसायी ने बताया कि डबल रोटी बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह स्वच्छ और आधुनिक मशीनों के ज़रिये की जाती है। मैदा, चीनी, घी और रिफाइंड जैसे ज़रूरी कच्चे माल को मशीन में गूंथकर सांचे में डाला जाता है, जिसके बाद करीब 20 मिनट में ताज़ी और स्वादिष्ट डबल रोटी तैयार हो जाती है। रमज़ान के दौरान सहरी में डबल रोटी की खपत सबसे अधिक होती है, इसी वजह से उत्पादन भी बढ़ा दिया गया है।
बेकरी से तैयार होने वाली डबल रोटियाँ मुरादाबाद, अमरोहा, बिलारी, कुन्दरकी, सिरसी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक भेजी जाती हैं। व्यवसायी ने बताया कि यह काम वह लंबे समय से कर रहे हैं, हालांकि अपनी बेकरी की शुरुआत उन्होंने हाल ही में की है और पहले ही साल बाज़ार में अच्छी पहचान बना ली है।
उन्होंने शहर के लोगों से अपील की कि रमज़ान के दौरान सहरी में इस डबल रोटी का ज़रूर स्वाद लें और इसका पूरा लाभ उठाएं। बड़े खरीदारों के लिए बेकरी की दुकान घंटाघर क्षेत्र में स्थित है, जहां सीधे संपर्क कर थोक में भी खरीदारी की जा सकती है।
Also Click : Bajpur : बाजपुर में लकड़ी तस्कर को अवैध 12 बोर बंदूक के साथ गिरफ्तार किया
What's Your Reaction?











