Hathras: सासनी के युवा अधिवक्ताओं का कमाल: असम से वापस दिलाई साइबर ठगी की रकम।

जिले के दो उभरते और होनहार अधिवक्ता दीपक गुप्ता एवं अधिवक्ता ध्रुव वार्ष्णेय ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कानूनी सफलता

By INA News Desk
Feb 18, 2026 - 23:57
56 Views
Hathras: सासनी के युवा अधिवक्ताओं का कमाल: असम से वापस दिलाई साइबर ठगी की रकम।
सासनी के युवा अधिवक्ताओं का कमाल: असम से वापस दिलाई साइबर ठगी की रकम।
हाथरस। जिले के दो उभरते और होनहार अधिवक्ता दीपक गुप्ता एवं अधिवक्ता ध्रुव वार्ष्णेय ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कानूनी सफलता हासिल कर हाथरस का नाम रोशन किया है। सासनी क्षेत्र के राजेश गुप्ता पुत्र प्रकाश चंद्र गुप्ता निवासी रेलवे बजरिया सासनी के साथ हुई दो लाख रुपये की ठगी के मामले में इन दोनों अधिवक्ताओं ने अपनी कानूनी सूझबूझ से बड़ी राहत दिलाई है। ठगी गई कुल दो लाख रुपये की राशि में से ₹1,30,000/- की रकम बैंक खाते में होल्ड (फ्रीज) हो गई थी, जिसे मात्र तीस दिनों के भीतर वापस दिलाने में इन अधिवक्ताओं ने सफलता प्राप्त की है। आज पीड़ित राजेश गुप्ता के खाते में ₹1.30 लाख की यह राशि वापस क्रेडिट हो गई है।
असम (बारपेटा) तक पहुँची सासनी के वकीलों की पैरवी
पीड़ित राजेश गुप्ता ने अपनी मेहनत की कमाई साइबर ठगों के हाथों गंवा दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडवोकेट दीपक गुप्ता और एडवोकेट ध्रुव वार्ष्णेय ने तुरंत मोर्चा संभाला। जाँच में पता चला कि ठगी गई रकम का बड़ा हिस्सा असम राज्य के बारपेटा में एक बैंक खाते में होल्ड है। अमूमन दूसरे राज्य का मामला होने के कारण लोग उम्मीद छोड़ देते हैं, लेकिन इन दोनों युवा अधिवक्ताओं ने असम की संबंधित अदालत में प्रभावी कानूनी पैरवी की। अपनी कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने महज एक महीने में कोर्ट प्रक्रिया पूरी कराई, जिसके परिणामस्वरूप पीड़ित को उनकी रुकी हुई राशि वापस मिल गई है।
हाथरस के युवाओं को संदेश एडवोकेट दीपक गुप्ता और ध्रुव वार्ष्णेय ने हाथरस की जनता से अपील की है कि साइबर फ्रॉड होने पर हिम्मत न हारें। सही समय पर की गई कानूनी कार्यवाही और विशेषज्ञ अधिवक्ताओं की सलाह से आपकी डूबी हुई रकम वापस मिल सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow