मुरादाबाद न्यूज़: निजी अस्पताल के डॉक्टर पर नर्स को बंधक बनाकर रेप का आरोप है- वार्ड बॉय की मदद से नर्स को कमरे में बंद कर वारदात को अंजाम दिया गया

By INA News Desk
Aug 20, 2024 - 12:07
570 Views
मुरादाबाद न्यूज़: निजी अस्पताल के डॉक्टर पर नर्स को बंधक बनाकर रेप का आरोप है- वार्ड बॉय की मदद से नर्स को कमरे में बंद कर वारदात को अंजाम दिया गया
Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में निजी अस्पताल की नर्स के साथ रेप करने का मामला सामने आया ह। अस्पताल के डॉक्टर ने नर्स को बंधकर बनाकर रेप किया। इस वारदात में अस्पताल के दो वार्ड बॉय भी शामिल हैं. पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है। उसके पिता की शिकायत पर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं दोनों वार्ड बॉय को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 

पीड़िता के पिता ने जिले के ठाकुरद्वारा कोतवाली में पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री ठाकुरद्वारा-काशीपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बीते 10 महीने से नर्स का काम कर रही है। शनिवार की शाम तकरीबन सात बजे उनकी बेटी ड्यूटी करने के लिए घर से अस्पताल पहुंची। पीड़िता के पिता के द्वारा शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा गया कि अस्पताल में एक नर्स ने साजिश के तहत उनकी बेटी से कहा कि उसे डॉक्टर शाहनवाज ने अपने कमरे में बात करने के लिए बुलाया है। 

  • बंधक बनाकर डॉक्टर ने किया रेप

पीडिता के पिता ने बताया कि नर्स के द्वारा जानकारी देने के बाद बेटी ने डॉक्टर के कमरे में जाने से इनकार किया। इस पर अस्पताल का वार्ड बॉय जुनैद और मेहनाज उसे जबरदस्ती डॉक्टर शाहनवाज के अस्पताल के ऊपर बने कमरे में ले गए। उन्होंने कमरे को बाहर से लॉक कर दिया। आरोप है कि देर रात तकरीबन 12 बजे डॉक्टर ने उनकी बेटी को बंधक बनाकर उसका रेप किया। डॉक्टर ने पीड़िता को जाति सूचक शब्द बोलते हुए जान से मारने की धमकी दी। 

  • आरोपी डॉक्टर को किया गिरफ्तार

पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। आरोपी दोनों वार्ड बॉय को पुलिस के द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई पुलिस के द्वारा की जा रही है। पुलिस ने पीड़िता की सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच कराई है। उसके बयान दर्ज करवाए जा रहे हैं। 

इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर डिलारी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है. इसके अलावा अस्पताल में तैनात 2 कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस के द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement