Baitul : गांजे पर मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खेत में उगाए जा रहे अवैध गांजे के पौधों सहित आरोपी गिरफ्तार

थाना मुलताई की पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मालेगांव के एक खेत में अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही है। इस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां संदिग्ध हाल

By INA News Desk
Dec 1, 2025 - 21:15
116 Views
Baitul : गांजे पर मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खेत में उगाए जा रहे अवैध गांजे के पौधों सहित आरोपी गिरफ्तार
Baitul : गांजे पर मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खेत में उगाए जा रहे अवैध गांजे के पौधों सहित आरोपी गिरफ्तार

Report : शशांक सोनकपुरिया, बैतूल- मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुलताई पुलिस ने एक खेत से अवैध गांजे की खेती का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, थाना मुलताई की पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मालेगांव के एक खेत में अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही है। इस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां संदिग्ध हालत में एक युवक मिला जिसने अपना नाम दुर्गेश पिता महादेव सराठकर (32 वर्ष), निवासी मालेगांव बताया।खेत की तलाशी लेने पर अरहर की फसल के किनारे छुपाकर सुखाए गए 30 अवैध गांजे के पौधे बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 10 किलो 310 ग्राम और कीमत लगभग 15 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • पुलिस की अपील

पुलिस अधीक्षक बैतूल ने कहा है कि मादक पदार्थ समाज और युवाओं के भविष्य के लिए बेहद खतरनाक हैं। यदि कोई व्यक्ति अपने आसपास इस तरह की अवैध गतिविधि देखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Also Click : Hardoi : सीओ शाहाबाद आलोक राज नारायण ने शाहाबाद सर्किल के सभी विवेचकों के साथ बैठक की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement