Baitul : नशे में धुत सिपाही ने मचाया तांडव, तीन घायल, खुद भी गंभीर, अनुकंपा नियुक्ति से आए कर्मचारी को क्यों नहीं है कर्तव्य बोध

घायलों में शिवरतन पिता संतू इवने और एमवती पति अशोक इवने शामिल हैं। दोनों खदरा गांव के निवासी हैं और शाहपुर थाना क्षेत्र के पाढर से घर लौट रहे थे। सिपाही की पहचा

Nov 25, 2025 - 20:52
44 Views
Baitul : नशे में धुत सिपाही ने मचाया तांडव, तीन घायल, खुद भी गंभीर, अनुकंपा नियुक्ति से आए कर्मचारी को क्यों नहीं है कर्तव्य बोध
Baitul : नशे में धुत सिपाही ने मचाया तांडव, तीन घायल, खुद भी गंभीर, अनुकंपा नियुक्ति से आए कर्मचारी को क्यों नहीं है कर्तव्य बोध

Report : शशांक सोनकपुरिया, बैतूल- मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक सिपाही ने ड्यूटी के दौरान शराब पी ली और तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए दूसरी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें खुद सिपाही भी शामिल है। घटना नीमपानी के पास देर रात हुई, जब घायलों को स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना देकर जिला अस्पताल पहुंचाया।घायलों में शिवरतन पिता संतू इवने और एमवती पति अशोक इवने शामिल हैं। दोनों खदरा गांव के निवासी हैं और शाहपुर थाना क्षेत्र के पाढर से घर लौट रहे थे। सिपाही की पहचान शिवकुमार कुमरे के रूप में हुई है। वह बैच नंबर 26 का है और बोरदही थाना में तैनात है। वह मुलताई से बैतूल लौट रहा था, जहां आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद ड्यूटी पूरी की थी।स्थानीय लोगों ने बताया कि सिपाही पूरी तरह नशे में था। उसकी बाइक का कोई नियंत्रण नहीं था और वह तेज गति से आ रहा था। यह पूछने पर कि ड्यूटी पर रहते हुए शराब कैसे पी ली, पुलिस अधिकारियों ने अभी कोई जवाब नहीं दिया।सूत्रों के अनुसार, यह सिपाही पहले भी थाने की बोलेरो को पलटने के मामले में दोषी पाया गया था, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। विशेष रूप से अनुकंपा नियुक्ति से आए कर्मचारियों को कर्तव्यबोध की कमी क्यों महसूस होती है। अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य परिवार को सहारा देना है, लेकिन विभाग को ऐसे कर्मचारियों के लिए भर्ती के बाद सख्त प्रशिक्षण देना चाहिए। इसमें अनुशासन, आचरण और जनता के प्रति जिम्मेदारी सिखाई जानी चाहिए। केवल नौकरी देना पर्याप्त नहीं, कर्तव्य समझाना भी जरूरी है। प्रशासन की इस लापरवाही से जनता का विश्वास कमजोर होता है। वर्दी पहनना सम्मान की बात है, लेकिन बिना जिम्मेदारी के यह खतरनाक साबित हो रही है। उच्च अधिकारी जांच कर रहे हैं।

Also Click : Hardoi : जनसुनवाई और अभियानों में लापरवाही पर कोतवाली देहात इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, एसपी की सख्ती से मचा हड़कंप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow