Hathras : अवैध गांजा बेचते टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार, 2 किलो से ज्यादा गांजा बरामद
अभियुक्त निवासी महमूदपुर बरसे, थाना सासनी है। उसके कब्जे से करीब 250 पुड़ियां बरामद हुईं, जिनका कुल वजन 2 किलो 117 ग्राम है। थाना सासनी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मु
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सासनी, थाना हाथरस गेट और महिला थाना की संयुक्त टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर घेराबंदी और छापेमारी की। इस दौरान करन उर्फ कलुआ को गांजा बेचते हुए पकड़ा गया।
अभियुक्त निवासी महमूदपुर बरसे, थाना सासनी है। उसके कब्जे से करीब 250 पुड़ियां बरामद हुईं, जिनका कुल वजन 2 किलो 117 ग्राम है। थाना सासनी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किया गया करन उर्फ कलुआ थाना सासनी का टॉप-10 अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
What's Your Reaction?











