Hathras : सिकंदराराऊ में ग्राहक को लेकर दो समुदायों के दुकानदारों में मारपीट, चार घायल, एक की हालत गंभीर

घटना एचडीएफसी बैंक के पास लोहे के फर्नीचर की दुकान पर हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए और मारपीट शुरू हो गई। मौके पर अफरा-तफरी

Jan 20, 2026 - 23:34
24 Views
Hathras : सिकंदराराऊ में ग्राहक को लेकर दो समुदायों के दुकानदारों में मारपीट, चार घायल, एक की हालत गंभीर
Hathras : सिकंदराराऊ में ग्राहक को लेकर दो समुदायों के दुकानदारों में मारपीट, चार घायल, एक की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में जीटी रोड पर ग्राहक को सामान बेचने को लेकर दो अलग-अलग समुदायों के दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। लाठी-डंडों और लोहे की पाइपों से हमला हुआ, जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना एचडीएफसी बैंक के पास लोहे के फर्नीचर की दुकान पर हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए और मारपीट शुरू हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर चार नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर भी जांच चल रही है। पुलिस ने कहा कि सभी शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और शांति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Also Click : Lucknow : उत्तर प्रदेश दिवस-2026: विकास यात्रा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य उत्सव, प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां और ODOP प्रदर्शनियां होंगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow