Hathras : व्यापारियों की सुरक्षा पर पुलिस-व्यापारियों की बैठक, समस्याओं पर चर्चा और कार्रवाई का आश्वासन
अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों की समस्याएं ध्यान से सुनीं और उनके जल्द समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने अवैध अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने, पैदल गश्त बढ़ाने, जरू
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पुलिस कार्यालय के सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना था। इसमें पुलिस अधिकारी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी और कई व्यापारी शामिल हुए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों की समस्याएं ध्यान से सुनीं और उनके जल्द समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने अवैध अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने, पैदल गश्त बढ़ाने, जरूरी जगहों पर पुलिस पिकेट लगाने और दुकानों-प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जोर दिया। साथ ही अधिक नकदी ले जाने पर पहले सूचना देने, कर्मचारियों का चरित्र जांच कराने और सुरक्षा के अन्य उपाय अपनाने की सलाह दी।
व्यापारियों ने कुछ इलाकों में पुलिस चौकी खोलने का सुझाव दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में दिन-रात गश्त, पुलिस पिकेट और विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा रही है।
What's Your Reaction?











