Deoband : देवबंद में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी पर्व पर प्रभात फेरी, हिंदू धर्म रक्षकों को श्रद्धांजलि
फेरी में सबसे आगे निशान साहिब थामे बच्चे चल रहे थे। उनके पीछे संगत गुरबाणी गाते हुए आगे बढ़ रही थी। भाई गुरदयाल सिंह, चंद्रदीप सिंह, विजय गांधी, चन्नी बे
देवबंद में सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर जी महाराज और उनके साथी मतीदास जी, सतीदास जी व दयाला जी के 350वें शहीदी पर्व पर प्रभात फेरी निकाली गई। इस फेरी के जरिए हिंदू धर्म की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले इन महापुरुषों को श्रद्धा भाव से नमन किया गया।
सुबह गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुई प्रभात फेरी सुभाष चौक, रेलवे रोड, इंडस्ट्रियल एस्टेट, लाजपत नगर कॉलोनी, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, अशोक विहार, कैलाशपुरी कॉलोनी होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंची। फेरी के दौरान धन गुरु तेग बहादुर साहिब, प्रणाम शहीदों को और जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के नारे लगते रहे। इससे पूरा माहौल भक्ति से भर गया। रास्ते में लोगों ने फूल बरसाकर फेरी का स्वागत किया।
फेरी में सबसे आगे निशान साहिब थामे बच्चे चल रहे थे। उनके पीछे संगत गुरबाणी गाते हुए आगे बढ़ रही थी। भाई गुरदयाल सिंह, चंद्रदीप सिंह, विजय गांधी, चन्नी बेदी, स्वर्णजीत कौर, भोली मनचंदा, हर्षप्रीत मनचंदा, नीलम रानी, पपिंदर कौर, सरबजीत कौर ने गुरबाणी कीर्तन गाकर सबको भावुक कर दिया। शहर की धार्मिक संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के सदस्य भी फेरी में शामिल हुए और गुरु जी को श्रद्धांजलि दी।
गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी रामपति बैस ने संगत को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गुरुओं ने हिंदू धर्म और देश की संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। यह देश हमेशा उनका कर्जदार रहेगा। गुरुद्वारा कमेटी ने धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर सेठ कुलदीप कुमार, गुरजोत सिंह सेठी, सतीश गिरधर, सचिन छाबड़ा, हर्ष भारती, हरविंदर सिंह बेदी, हेमंत गिरधर, प्रिंस कूपर, अनिल मल्होत्रा, राजपाल नारंग, विजय गिरधर, अशोक गुप्ता, अरुण अग्रवाल, मोहित मल्होत्रा, अमन सेठी, संदीप धींगड़ा, राजपाल सिंह, अरविंद सिंघल, रवि श्रीवास्तव, युवराज अरोड़ा, विशाल गांधी, अमित भारती, राजीव शर्मा आदि उपस्थित थे।
रेलवे रोड स्थित श्री बाला जी कॉम्प्लेक्स पर पहुंचने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर फेरी का स्वागत किया। उन्होंने हलवा का प्रसाद भी बांटा। इस दौरान कुटुंब प्रबोधन सहारनपुर के आशुतोष गुप्ता, जिला अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, योगेंद्र गोयल, अरविंद भारद्वाज, पालिका चेयरमैन विपिन गर्ग, भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, वैभव अग्रवाल, अजय गांधी, अजय जैन, राजेश अनेजा आदि मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi : जनसुनवाई और अभियानों में लापरवाही पर कोतवाली देहात इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, एसपी की सख्ती से मचा हड़कंप
What's Your Reaction?











