Hardoi : जनसुनवाई और अभियानों में लापरवाही पर कोतवाली देहात इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, एसपी की सख्ती से मचा हड़कंप

एसपी की इस अचानक कार्रवाई से पूरे जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थानों में अब तेजी से वारंट तामीली, पुरानी विवेचनाओं के निस्तारण और अन्य अभियानों

By INA News Desk
Nov 24, 2025 - 23:55
85 Views
Hardoi : जनसुनवाई और अभियानों में लापरवाही पर कोतवाली देहात इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, एसपी की सख्ती से मचा हड़कंप
Hardoi : जनसुनवाई और अभियानों में लापरवाही पर कोतवाली देहात इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, एसपी की सख्ती से मचा हड़कंप
Advertisement
Advertisement

हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सोमवार को बड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात विनोद कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया। उन पर NBW-वांछितों की गिरफ्तारी, विवेचना निस्तारण, अपहरण एवं गुमशुदगी के मामलों में अपेक्षित प्रगति न करना तथा जनसुनवाई में शिकायतों के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगा।

एसपी की इस अचानक कार्रवाई से पूरे जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थानों में अब तेजी से वारंट तामीली, पुरानी विवेचनाओं के निस्तारण और अन्य अभियानों को रफ्तार देने की कवायद शुरू हो गई है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों व कर्मचारियों को साफ चेतावनी दी है कि कर्तव्य में किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होगी।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही एसपी अशोक कुमार मीणा ने जिलाधिकारी अनुनय झा के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इसके ठीक बाद यह कार्रवाई होने से इसे प्रशासनिक स्तर पर जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करने का मजबूत संदेश माना जा रहा है।

Also Click : भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर शोषण के आरोपों के बीच ब्राह्मण वकील पर उठा विवाद, भीम आर्मी के दावों पर बड़ा प्रश्नचिन्ह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement