Jaunpur: बरसठी में दो स्थानों पर ट्रैक्टर की टक्कर, दो युवक घायल; एक की हालत नाजुक। 

थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवक घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर

Mar 3, 2026 - 22:33
47 Views
Jaunpur: बरसठी में दो स्थानों पर ट्रैक्टर की टक्कर, दो युवक घायल; एक की हालत नाजुक। 
बरसठी में दो स्थानों पर ट्रैक्टर की टक्कर, दो युवक घायल; एक की हालत नाजुक। 

बरसठी (जौनपुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवक घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • शंकर जी मंदिर के पास हुआ पहला हादसा

पहली घटना खोइरी गांव के बंधवा-जमालापुर मार्ग स्थित शंकर जी मंदिर के समीप हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर और स्कूटी बंधवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार युवक ने ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। तभी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में स्कूटी सवार श्यामजी गौतम उर्फ कालिया (30) पुत्र पतिलाल, निवासी खोइरी, गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके मुंह और नाक से खून निकलने लगा। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया गया। टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसा। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर सिंह ईंट उद्योग, कान्हपुर केशव सिंह के यहां कार्यरत चालक चला रहा था।

  • कान्हपुर के पास दूसरी घटना

दूसरी घटना कान्हपुर गांव के समीप हुई। यहां पिंटू गौतम (32) पुत्र नेहरूलाल, निवासी सोतीपुर, बाइक से जा रहे थे। ओवरटेक करने के प्रयास में वह ट्रैक्टर के पास पहुंचे, तभी चालक ने अचानक स्टेयरिंग घुमा दिया, जिससे बाइक सवार असंतुलित होकर गिर पड़ा। इस हादसे में उसे हाथ में खरोंच सहित मामूली चोटें आई हैं।

  • पुलिस जांच में जुटी

दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और ओवरटेक करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Also Read- Moradabad: जीएसटी घोटाला: मुरादाबाद SIT की बड़ी कार्रवाई, आगरा से मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow