Hardoi News: ईंट से वार से हुयी मौत के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया
स्थानीय पुलिस द्वारा शव का नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया। इस सम्बन्ध में थाना बेनीगंज मु0अ0सं0 177/25 धारा 103 (1) / 352 बीएनएस ब...
By INA News Hardoi.
हरदोई पुलिस ने बताया कि मंगलवार को डायल सूचना प्राप्त हुई, महावीर पुत्र घनश्याम लोधी निवासी ग्राम गोखुरापूरवा मजरा करीमनगर थाना बेनीगंज जनपद हरदोई को उनके पुत्र राहुल ने सिर पर ईंट से वार कर घायल कर दिया। सूचना पर पीआरवी 2735 व थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा महावीर उपरोक्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां में भर्ती कराया गया, जहां पर महावीर उपरोक्त को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
Also Click: Hardoi News: 02 शातिर चोरों को नगदी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया
स्थानीय पुलिस द्वारा शव का नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया। इस सम्बन्ध में थाना बेनीगंज मु0अ0सं0 177/25 धारा 103 (1) / 352 बीएनएस बनाम उपरोक्त अभियुक्त पजीकृत किया गया। थाना बेनीगंज पुलिस द्वारा आरोपी राहुल पुत्र स्व0 महावीर निवासी ग्राम गोखुरापूरवा मजरा करीमनगर थाना बेनीगंज जनपद हरदोई को नियमानुसार हिरासत में लिया गया है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
What's Your Reaction?











