Hardoi News: 02 शातिर चोरों को नगदी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 02.05.2025 को अभियुक्तों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर थाना शाहाबाद क्षेत्रांतर्गत अल्हापुर तिराहा के निकट ए...
By INA News Hardoi.
जनपद में अपराध की रोकथाम, चोरी, लूट व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 05.05.2025 को थाना शाहाबाद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त संतोष कंजड़ पुत्र रामेश्वर व राहुल कंजड़ पुत्र महेन्द्र निवासीगण ग्राम ओमपुरी कोतवाली देहात जनपद हरदोई को जनपद में घटित विभिन्न चोरियों से संबंधित 43000/- रुपए नगदी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 02.05.2025 को अभियुक्तों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर थाना शाहाबाद क्षेत्रांतर्गत अल्हापुर तिराहा के निकट एक व्यक्ति की जेब काटकर नगदी चोरी की गयी थी। दिनांक 25.07.2024 को अभियुक्तों द्वारा थाना शाहाबाद क्षेत्रांतर्गत बैंक आफ बडौदा के निकट से एक व्यक्ति की जेब से नगदी चोरी की गयी थी। दिनांक 31.07.2024 को थाना पचदेवरा क्षेत्रांतर्गत अनंगपुर चौराहा के निकट ई-रिक्शा में बैठे व्यक्ति की जेब काटकर नगदी चोरी की गयी थी।
दिनांक 25.07.2024 को अभियुक्तों द्वारा थाना पाली क्षेत्रांतर्गत भारतीय स्टेट बैंक के निकट एक व्यक्ति की साइकिल से बैग चोरी किया गया। दिनांक 14.02.2025 को अभियुक्तों द्वारा थाना पाली क्षेत्रांतर्गत रुपापुर चौराहे के निकट टैम्पो में सवार एक व्यक्ति की जेब काटकर नगदी चोरी की गयी थी। दिनांक 04.01.2025 को अभियुक्तों द्वारा थाना शाहाबाद क्षेत्रांतर्गत अल्हापुर तिराहा व नवीन गल्ला मंडी के बीच मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की जेब काटकर नगदी चोरी की गयी थी।
दिनांक 04.12.2024 को अभियुक्तों द्वारा थाना सवायजपुर क्षेत्रांतर्गत रोडवेज बस में बैठे एक व्यक्ति के बैग से नगदी व आभूषण चोरी की गयी थी। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत घटित 07 चोरियों से संबंधित 43000 /- रुपए नगदी बरामद की गयी है। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोगों में धारा 317 (2) बीएनएस की वृद्धि की गयी।
What's Your Reaction?











