Amethi News: डीएम ने कृषि, उद्यान, मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। 

डीएम व सीडीओ ने विभागवार योजनाओं की गहन समीक्षा किया एवं प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि किसानों के हितार्थ चलाई जा रही सभी योजनाओं...

May 6, 2025 - 18:56
41 Views
Amethi News: डीएम ने कृषि, उद्यान, मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। 


अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान  ने कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि,उद्यान, पशुपालन,मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभाग में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

बैठक में डीएम व सीडीओ ने विभागवार योजनाओं की गहन समीक्षा किया एवं प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि किसानों के हितार्थ चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ किसानों को समय से मिले।विभागीय अधिकारी लाभार्थीपरक योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए पात्रों को लाभ दिया जाना सुनिश्चित करें। किसानों की फसल की उपज के सापेक्ष विक्रय हेतु मार्केट की भी सुविधा उपलब्ध कराएं जिससे किसान अपनी फसल का उचित मूल्य प्राप्त कर सकें।

Also Read- UP News: मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत गरीब परिवारों को गाय उपलब्ध कराई जाए जाए- धर्मपाल सिंह

शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में किसानों के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई है उन योजनाओं के बारे में किसानों को बताएं उन्हें जागरूक करें तथा नवीनतम तकनीकी के साथ खेती करने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें। बैठक में उपकृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार तिवारी,जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार,प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,उद्यान निरीक्षक संजय यादव मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow