Hardoi News: राज्य हस्तशिल्प एवं दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार के आवेदन पत्र प्राप्त करें - हर्ष प्रताप सिंह

हर्ष प्रताप सिंह ने बताया है कि उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय कानपुर द्वारा विशिष्ट हस्तशिल्प पुरस्कार योजना संचालित की ...

May 6, 2025 - 18:49
35 Views
Hardoi News: राज्य हस्तशिल्प एवं दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार के आवेदन पत्र प्राप्त करें - हर्ष प्रताप सिंह

हरदोई। उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह ने बताया है कि उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय कानपुर द्वारा विशिष्ट हस्तशिल्प पुरस्कार योजना संचालित की जाती है और इस योजना के तहत दो प्रकार के पुरस्कार दिये जाते है पहला राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार, दूसरा दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार, इसलिए वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जनपद के हस्तशिल्पियों से राज्य हस्तशिल्प एवं दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार में कलाकृतियों सहित आवेदन पत्र लिये जायेगें।

Also Read- LUcknow News: योगी सरकार का ‘संभव अभियान’: बच्चों के पोषण स्तर में हुआ प्रभावी सुधार, 03 से 06 वर्ष तक के बच्चों को घर पर ही मिलेगा पौष्टिक स्वल्पाहार।

उन्होने कहा है कि जनपद के इच्छुक हस्तशिल्पी जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र से आवेदन पत्र प्राप्त करें तथा पूर्ण रूप से भरकर 30 जून 2025 तक कार्यालय में जमा करें और अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में सम्पर्क करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow