Hardoi : हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जुए के पैसे के विवाद में युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में छिपाया

पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों से बात कर न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जांच में पता चला कि 23 अक्टूबर 2025 को गौतम

By INA News Desk
Jan 20, 2026 - 23:06
39 Views
Hardoi : हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जुए के पैसे के विवाद में युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में छिपाया
Hardoi : हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जुए के पैसे के विवाद में युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में छिपाया

हरदोई जिले के थाना पाली पुलिस ने थाना शाहाबाद में दर्ज हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम दीपक कटियार पुत्र स्वर्गीय सुरेश बाबू और अनुज पाल पुत्र रामबरन पाल हैं, दोनों निवासी ग्राम उधरनपुर थाना शाहाबाद हैं।

राजपाल पुत्र रामदीन मौर्य निवासी ग्राम उधरनपुर ने 23 अक्टूबर 2025 को तहरीर दी कि उनका भाई गौतम उर्फ गबडू घर से खाना खाकर कहीं चला गया था। 2 नवंबर 2025 को उसका शव ग्राम बेहटा कोला के बाहर गन्ने के खेत में मिलने की सूचना मिली। इस आधार पर मुकदमा 680/25 धारा 103(1) बीएनएस दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों से बात कर न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जांच में पता चला कि 23 अक्टूबर 2025 को गौतम उर्फ गबडू दीपक कटियार, अनुज पाल और अनीश पाल के साथ बेहटा कोला गांव में जुआ खेलने जा रहे थे। रास्ते में जुए के पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ। विवाद में गौतम गिर पड़े और सिर में चोट लग गई। 112 पर कॉल करने की कोशिश पर आरोपी पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर शव गन्ने के खेत में छिपा दिया। आरोपी दीपक कटियार का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें मुकदमा 218/20 धारा 307/504 भादंस और 3(1) व 3(2)5 एससीएसटी एक्ट थाना शाहाबाद दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी रखी है।

Also Click : Lucknow : उत्तर प्रदेश दिवस-2026: विकास यात्रा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य उत्सव, प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां और ODOP प्रदर्शनियां होंगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow