Hardoi : बैटरी रिक्शा चोरी के मामले में वादी ही निकला अभियुक्त, पुलिस ने गिरफ्तार कर रिक्शा बरामद किया

वादी ने 16 जनवरी को तहरीर दी थी कि 15 जनवरी को तीन सवारियों को लेकर पिहानी जा रहा था। बरगांव से पहले सामान लेने के लिए रिक्शा छोड़कर गया और लौटने पर रिक्शा

Jan 20, 2026 - 23:04
24 Views
Hardoi : बैटरी रिक्शा चोरी के मामले में वादी ही निकला अभियुक्त, पुलिस ने गिरफ्तार कर रिक्शा बरामद किया
Hardoi : बैटरी रिक्शा चोरी के मामले में वादी ही निकला अभियुक्त, पुलिस ने गिरफ्तार कर रिक्शा बरामद किया

हरदोई जिले में कोतवाली देहात पुलिस और जनपदीय एसओजी/सर्विलांस टीम ने एक बैटरी रिक्शा चोरी के मामले का पर्दाफाश किया है। वादी विजय गुप्ता पुत्र रामनिवास गुप्ता निवासी ग्राम रामनगरिया लक्ष्मीपुरवा थाना कोतवाली शहर खुद ही अभियुक्त निकला। पुलिस ने उसे अभियोग से संबंधित बैटरी रिक्शा सहित गिरफ्तार कर लिया है।

वादी ने 16 जनवरी को तहरीर दी थी कि 15 जनवरी को तीन सवारियों को लेकर पिहानी जा रहा था। बरगांव से पहले सामान लेने के लिए रिक्शा छोड़कर गया और लौटने पर रिक्शा गायब मिला। इस आधार पर मुकदमा 21/26 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज किया गया। बाद में जांच में धारा 217/240/248 बीएनएस जोड़ी गई और धारा 303(2) हटा दी गई।

सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जांच की। पूछताछ में विजय गुप्ता ने बताया कि उसने बैटरी रिक्शा 30 अगस्त 2024 को संतराम गुप्ता एजेंसी रुद्रेपुरवा रोड से 1 लाख 60 हजार रुपये में खरीदा था। 40 हजार रुपये नकद दिए थे और बाकी 1 लाख 20 हजार रुपये किस्तों में देने थे। 16 किस्तें 7500 रुपये की थीं। उसने 7 किस्तों में 74 हजार रुपये दिए थे। एजेंसी पर 46 हजार रुपये बाकी थे। किस्त नहीं दे पाने के कारण उसने रिक्शा जानने वाले के घर पर खड़ा कर दिया और बाद में पिहानी रोड पर जाकर खुद ही रिक्शा चोरी होने की झूठी तहरीर दी। पुलिस ने अभियुक्त से एक बैटरी रिक्शा बरामद किया है। अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी में कोतवाली देहात पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम हरदोई की टीम शामिल रही।

Also Click : Lucknow : उत्तर प्रदेश दिवस-2026: विकास यात्रा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य उत्सव, प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां और ODOP प्रदर्शनियां होंगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow