Ballia : बलिया में टेंट कारोबारी का हाथ-पैर बंधा शव बाइक से लटका मिला, गंगा घाट पर दहशत

ग्रामीणों ने जब सुबह घाट पर यह भयावह दृश्य देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हल्दी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट

By INA News Desk
Nov 25, 2025 - 20:49
108 Views
Ballia : बलिया में टेंट कारोबारी का हाथ-पैर बंधा शव बाइक से लटका मिला, गंगा घाट पर दहशत
Ballia : बलिया में टेंट कारोबारी का हाथ-पैर बंधा शव बाइक से लटका मिला, गंगा घाट पर दहशत
Advertisement
Advertisement

Report : Syed Asif Hussain Zaidi

बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुमछपरा गंगा घाट पर एक टेंट कारोबारी का शव मोटरसाइकिल से हाथ-पैर रस्सी से बंधे हालत में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है जो दो दिन पहले अपने घर से लापता हो गए थे।

ग्रामीणों ने जब सुबह घाट पर यह भयावह दृश्य देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हल्दी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। मृतक की मोटरसाइकिल भी उसी रस्सी से बंधी थी जिससे उनका शव बंधा था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल और परिचितों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन पुरानी रंजिश या लेन-देन को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है। जांच जारी है।

Also Click : Hardoi : जनसुनवाई और अभियानों में लापरवाही पर कोतवाली देहात इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, एसपी की सख्ती से मचा हड़कंप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement