Sitapur : श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर सीतापुर में भव्य आयोजन

कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रभात फेरी, भजन-कीर्तन संध्या और प्रकाश पर्व मुख्य रूप से मनाया गया। आज नगर कीर्तन और प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु

Jan 1, 2026 - 21:59
19 Views
Sitapur : श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर सीतापुर में भव्य आयोजन
Sitapur : श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर सीतापुर में भव्य आयोजन

सीतापुर। श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर शहर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस शुभ मौके पर सत्कार योग और समस्त संगत को लाखों-लाख बधाइयां दी गईं।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रभात फेरी, भजन-कीर्तन संध्या और प्रकाश पर्व मुख्य रूप से मनाया गया। आज नगर कीर्तन और प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगत ने हिस्सा लिया। पूरे नगर में जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयघोष गूंजते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। संगत के दर्शन और सेवा का सौभाग्य कई श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर समाजसेवी सागर गुप्ता भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने नगर कीर्तन और प्रभात फेरी में शामिल होकर गुरु महाराज के चरणों में नमन किया तथा सेवा कार्यों में सहभागिता की। सागर गुप्ता ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के आदर्श साहस, त्याग, सेवा और समानता आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और सद्भाव मजबूत होता है।

Also Click : Special : ढाका में खालिदा जिया की अंत्येष्टि- जयशंकर और अयाज सादिक की अप्रत्याशित हाथ मिलाई, मई 2025 संघर्ष के बाद पहला उच्च स्तरीय संपर्क

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow