Sitapur : कड़ाके की ठंड में ग्राम प्रहरियों को वितरित किए गए कंबल

क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि परमार्थ से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। समाजसेवी अंकित दीक्षित द्वारा कंबल वितरण एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि सभी

By INA News Desk
Jan 1, 2026 - 22:00
41 Views
Sitapur : कड़ाके की ठंड में ग्राम प्रहरियों को वितरित किए गए कंबल
Sitapur : कड़ाके की ठंड में ग्राम प्रहरियों को वितरित किए गए कंबल
Advertisement
Advertisement

सीतापुर। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड से राहत पहुंचाने के लिए ग्राम प्रहरियों को कंबल वितरित किए गए। कोतवाली परिसर में विभिन्न ग्रामों के 55 ग्राम प्रहरियों को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद की ओर से समाजसेवी अंकित दीक्षित के सौजन्य से कंबल दिए गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने ये कंबल वितरित किए।

क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि परमार्थ से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। समाजसेवी अंकित दीक्षित द्वारा कंबल वितरण एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को जरूरतमंदों की सेवा में आगे आना चाहिए। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने ग्राम प्रहरियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गांवों में होने वाली हर गतिविधि पर सतर्क नजर रखते हैं। इसलिए उनका दायित्व है कि अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें और हर गतिविधि की जानकारी समय पर पुलिस को दें।

इस मौके पर उप निरीक्षक धर्मेंद्र बहादुर सिंह, ललित मिश्र, अनमोल सहित ग्राम प्रहरी विशंभर, राजू, डालचंद, राजकिशोर, मिश्रीलाल, माधव, मायाराम, ईश्वर दीन, रामकुमार, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।

Also Click : Special : ढाका में खालिदा जिया की अंत्येष्टि- जयशंकर और अयाज सादिक की अप्रत्याशित हाथ मिलाई, मई 2025 संघर्ष के बाद पहला उच्च स्तरीय संपर्क

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement