Sitapur : सीतापुर में जिलाधिकारी ने तिहार गौशाला का औचक निरीक्षण किया, कई कमियां पाईं
गौशाला में सात रजिस्टर रखने के नियम के बावजूद कोई रजिस्टर न मिलने पर जिलाधिकारी ने सचिव के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई और प्रधान को नोटिस देने के आ
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने विकास खंड एलिया के गांव तिहार स्थित तिहार गौशाला का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं की जांच की। पशुओं को दिए जाने वाले चारे की कोई व्यवस्था न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। संबंधित लोगों को पशुओं के लिए भूसा, हरा चारा और पानी की सही व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
गौशाला में सात रजिस्टर रखने के नियम के बावजूद कोई रजिस्टर न मिलने पर जिलाधिकारी ने सचिव के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई और प्रधान को नोटिस देने के आदेश दिए। खंड विकास अधिकारी को कार्यों में रुचि न लेने और अनियमितताओं के लिए स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने गौशाला में तैनात दो चिकित्सकों को पशुओं का सही इलाज न करने और लापरवाही बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के आदेश दिए। भूसे के रखरखाव को देखते हुए पशुओं को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान मनरेगा डीसी चंदन देव पांडेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi : दो जगह गणना प्रपत्र भरने पर होगी एक साल की जेल या जुर्माना- उप जिला निर्वाचन अधिकारी
What's Your Reaction?











