Sambhal: तहसील लेखपाल पर जानलेवा हमला, प्रधान पति समेत कई पर आरोप। 

तहसील क्षेत्र में सरकारी कार्य से लौट रहे एक लेखपाल पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि

Jan 2, 2026 - 16:41
210 Views
Sambhal: तहसील लेखपाल पर जानलेवा हमला, प्रधान पति समेत कई पर आरोप। 
तहसील लेखपाल पर जानलेवा हमला, प्रधान पति समेत कई पर आरोप। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: तहसील क्षेत्र में सरकारी कार्य से लौट रहे एक लेखपाल पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान पति गजराम ने अपने साथियों के साथ मिलकर लेखपाल को बीच रास्ते में रोककर बेरहमी से मारपीट की। हमले में लेखपाल को शरीर में कई गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़ित लेखपाल सुभाष चंद्र के अनुसार, वह सरकारी कार्य निपटाकर तहसील लौट रहे थे। इसी दौरान सम्भल तहसील के ग्राम मातीपुर, जोया मार्ग स्थित मनौटा पुल के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उनकी बाइक/वाहन को रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें बुरी तरह पीटा, जिसके बाद स्कार्पियो सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। लेखपाल का आरोप है कि ग्राम प्रधान पति गजराम सरकारी तालाब पर किए गए अवैध कब्जे को हटाए जाने से नाराज था। इससे पहले भी आरोपियों पर सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा करने और सरकारी दस्तावेज फाड़ने जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं। इसी रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया। घटना के बाद घायल लेखपाल ने तत्काल एसडीएम और तहसीलदार को पूरे मामले की सूचना दी। प्रशासनिक महकमे में इस घटना को लेकर हड़कंप मच गया है। लेखपाल संघ और राजस्व कर्मियों में भी आक्रोश व्याप्त है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Also Read-  Lucknow : खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति के तहत तेजी लाने के निर्देश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों की प्रशंसा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow