Sambhal News: नवाब महमूद अंसारी गर्ल्स इंटर कॉलेज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 181 छात्राओं ने दिखाया हुनर

किताबी ज्ञान के साथ देश-दुनिया की जानकारी परखने के लिए आयोजित हुई प्रतियोगिता, आत्मविश्वास और तार्किक शक्ति बढ़ाना रहा उद्देश्य

By INA News Desk
Nov 18, 2026 - 14:33
4 Views
Sambhal News: नवाब महमूद अंसारी गर्ल्स इंटर कॉलेज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 181 छात्राओं ने दिखाया हुनर
सईद अख्तर इसराइली, संयोजक
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल

शहर के नवाब महमूद अंसारी गर्ल्स इंटर कॉलेज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से लेकर 12वीं तक की 181 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के साथ उनमें आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता और जागरूकता विकसित करना रहा।

कॉलेज की प्रधानाचार्य हुरमा नसीम ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर देश-विदेश की संस्कृति, इतिहास और भूगोल की जानकारी से भी रूबरू कराना है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बच्चों का हर क्षेत्र में जागरूक और आत्मविश्वासी होना बेहद जरूरी है, ताकि वे भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। प्रधानाचार्य के मुताबिक प्रतियोगिता को तीन सेक्शन में विभाजित किया गया। इसमें अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए प्रश्नपत्र तैयार किए गए। कक्षा चौथी और पांचवीं, कक्षा छह से आठवीं तथा कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग वर्ग बनाए गए। प्रतियोगिता के प्रश्नपत्र में कुल 50 सवाल रखे गए। वहीं, संयोजक सईद अख्तर इसराइली ने कहा कि स्कूलों में इस तरह की प्रतियोगिताएं लगातार आयोजित होनी चाहिए, ताकि बच्चों के अंदर ज्ञान हासिल करने और आगे बढ़ने का जज्बा पैदा हो। उन्होंने प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे अपनी मेहनत से माता-पिता, शिक्षकों, स्कूल और शहर का नाम रोशन करें।

Also Read- Employment Fair: हरदोई रोजगार मेले में 1278 अभ्यर्थियों का चयन, 32 कंपनियों ने लिया हिस्सा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement