Hardoi: कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में अधिकारियों ने किया निरीक्षण, छात्राओं से संवाद कर बढ़ाया आत्मविश्वास

जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में 20 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सभी

By INA News Desk
Aug 21, 2026 - 19:24
19 Views
Hardoi: कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में अधिकारियों ने किया निरीक्षण, छात्राओं से संवाद कर बढ़ाया आत्मविश्वास
कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में अधिकारियों ने किया निरीक्षण, छात्राओं से संवाद कर बढ़ाया आत्मविश्वास

Hardoi: जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में 20 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सभी 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण एवं छात्राओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विद्यालयों में शैक्षिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन, स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, दिनचर्या, रुचियों, समस्याओं, आकांक्षाओं, कैरियर एवं भविष्य के लक्ष्यों की जानकारी ली। छात्राओं को नियमित अध्ययन, अनुशासन, स्वच्छता, आत्मविश्वास और जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं द्वारा बताई गई समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी छात्राओं की प्रतिभा

विद्यालयों में छात्राओं ने स्वागत गीत, प्रेरणादायी समूहगान, लोकनृत्य, लघु नाटक और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान, निबंध लेखन, सुलेख, काव्य पाठ एवं तात्कालिक भाषण जैसी शैक्षणिक और बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कला एवं सृजनात्मक गतिविधियों के तहत छात्राओं ने रंगोली, चित्रकला, विज्ञान मॉडल और हस्तशिल्प की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई। अधिकारियों ने छात्राओं की प्रतिभा और रचनात्मकता की मुक्तकंठ से सराहना की।

खेल गतिविधियों में अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह

विद्यालयों में खो-खो, बैडमिंटन, रस्साकशी और दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए खेल भावना का परिचय दिया। उपस्थित अधिकारियों ने भी खेल गतिविधियों में छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

अधिकारियों ने विद्यालयों की मेस एवं रसोईघर की स्वच्छता का निरीक्षण किया तथा निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन की पौष्टिक गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्राओं के साथ स्नेहपूर्वक तिथि सहभोज भी किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पारदर्शी एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ बालिकाओं के समग्र व्यक्तित्व विकास, सुरक्षा, आत्मविश्वास और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा को और मजबूत करना रहा। अधिकारियों ने मेधावी छात्राओं की सराहना करते हुए सभी बालिकाओं को जीवन में उच्च लक्ष्य हासिल करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

Also Read- Lucknow: जापानी तकनीक और यूपी की युवा शक्ति से बनेगी हेल्थकेयर की नई साझेदारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement