Hardoi: राजस्व वसूली में सुस्ती पर डीएम सख्त, समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

Aug 21, 2026 - 19:09
5 Views
Hardoi: राजस्व वसूली में सुस्ती पर डीएम सख्त, समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कर-करेत्तर की समीक्षा करते हुये विभागवार राजस्व वसूली एवं निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति की विस्तार जानकारी ली। समीक्षा के दौरान आबकारी विभाग, वाणिज्य कर विभाग एवं खनन विभाग की भी निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम पाई गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को विशेष प्रयास करते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की विभागवार योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की बिंदुवार जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष उपलब्धियों की समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी को कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए तहसीलवार राजस्व वादों, लंबित प्रकरणों, सरकारी भूमि से संबंधित मामलों, अवैध कब्जों तथा अन्य राजस्व कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व एवं विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करें तथा जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकार न्यायिक प्रफुल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- यूपी ओडीओपी योजना से बदली गोरखपुर के टेराकोटा शिल्पकार की किस्मत, सालाना कारोबार डेढ़ करोड़ पहुंचा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow