Hardoi: सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग सुधारने पर डीएम ने दिया जोर, निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा

विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड, निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा

Aug 18, 2026 - 19:38
9 Views
Hardoi: सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग सुधारने पर डीएम ने दिया जोर, निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा

Hardoi: विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड, निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय योजनाओं की प्रगति बढायी जाये। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को कहा कि सीएम डैश बोर्ड पर खराब प्रगति जनपद की रैंक को प्रभावित कर सकती है, इसलिये सभी विभाग अपने-अपने विभाग की रैकिंग पर विशेष ध्यान दे। रैकिंग में सुधार के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभागीय प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं परियोजनाओं की नियमित निगरानी करें तथा जिन बिंदुओं पर प्रगति अपेक्षित है, उनमें तत्काल सुधार सुनिश्चित करें। 

विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, ग्रामीण विकास तथा अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर कार्यों का निरीक्षण करने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में लक्ष्य पूरा करें तथा प्रगति रिपोर्ट को नियमित रूप से अपडेट रखें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, परियोजना निदेशक डीआरडीए अशोक कुमार मौर्य, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में छात्रावासों की खुली पोल, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow