Hardoi: मुख्यमंत्री पी.आर.डी. कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, जवानों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ
महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन धरा गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Hardoi: महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन धरा गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के सम्मेलन मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों से ₹23 करोड़ की लागत से लखनऊ मे प्रस्तावित बहुमंजिला पी.आर.डी. बैरक का शिलान्यास किया गया। साथ ही प्रांतीय रक्षक दल के जवानों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पी.आर.डी. कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया।
इसी क्रम में जनपद हरदोई में स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती ने सहभागिता की। उन्होंने प्रांतीय रक्षक दल के कर्तव्यनिष्ठ स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पी.आर.डी. के जवान विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। मुख्यमंत्री पी.आर.डी. कैशलेस चिकित्सा योजना उनके स्वास्थ्य एवं परिवार के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रांतीय रक्षक दल के हित में किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव सहित प्रांतीय रक्षक दल के अधिकारी, स्वयंसेवक एवं जवान उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?







