Hardoi: डीएम अनुनय झा ने की अभियोजन कार्यों की समीक्षा, पुराने वादों के निस्तारण के दिए निर्देश

स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई

By INA News Desk
Aug 21, 2026 - 19:06
12 Views
Hardoi: डीएम अनुनय झा ने की अभियोजन कार्यों की समीक्षा, पुराने वादों के निस्तारण के दिए निर्देश

Hardoi: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यायालयों में लंबित वादों की विस्तृत समीक्षा करते हुए 20 वर्ष पुराने लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने 20 वर्ष पुराने वादों को चिन्हित कर उनके निस्तारण के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक पुराने वाद की वर्तमान स्थिति, लंबित रहने के कारण तथा निस्तारण में आ रही कठिनाइयों की समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में पिछले माह निस्तारित किए गए पुराने वादों की संख्या की भी समीक्षा की गई। 

जिलाधिकारी ने लंबित पॉक्सो मामलों की स्थिति, उनमें हुई पैरवी तथा अब तक कितने मामलों में दोषसिद्धि हुई है, इसकी जानकारी ली। उन्होंने पॉक्सो मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करते हुए लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। बैठक में रानी लक्ष्मीबाई सम्मान से संबंधित दो प्रकरणों की भी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने दोनों प्रकरणों की वर्तमान स्थिति एवं अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्षों से लंबित पुराने वादों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ कार्य करते हुए पुराने मामलों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार निस्तारित करें, जिससे आमजन को समयबद्ध एवं प्रभावी न्याय मिल सके। बैठक मे अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, सभी सम्बन्धित शासकीय अधिवक्ता उपस्थित रहें।

Also Click : Hardoi: किसानों की छह मांगों पर भाकियू अंबावता का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow