Sambhal: ध्वस्तीकरण के नोटिस फाड़ने का आरोप, सपा विधायक से जुड़े भवन पर फिर गरमाया मामला

डेरा सराय इलाके में सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद से जुड़े बताए जा रहे तीन मंजिला भवन पर लगाए गए ध्वस्तीकरण

Aug 21, 2026 - 18:29
5 Views
Sambhal: ध्वस्तीकरण के नोटिस फाड़ने का आरोप, सपा विधायक से जुड़े भवन पर फिर गरमाया मामला
विकास चंद्र, एसडीएम सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: डेरा सराय इलाके में सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद से जुड़े बताए जा रहे तीन मंजिला भवन पर लगाए गए ध्वस्तीकरण के नोटिस फाड़े जाने का मामला सामने आया है। प्रशासन ने बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण को लेकर भवन पर नोटिस चस्पा किया था, लेकिन आरोप है कि नोटिस लगाए जाने के बाद उसे फाड़ दिया गया।

विनियमित क्षेत्र प्रशासन ने 18 अगस्त को जारी नोटिस में संबंधित पक्ष को 15 दिन के भीतर निर्माण स्वयं हटाने का निर्देश दिया था। नोटिस में विधायक नवाब इकबाल महमूद का नाम मुतवली के रूप में दर्ज है, जबकि भवन में रहने वाले कुछ लोगों को किरायेदार के तौर पर दर्शाया गया है। पुलिस की मौजूदगी में नोटिस चस्पा किए जाने के बाद मामला चर्चा में आया और अब नोटिस फाड़े जाने से विवाद और बढ़ गया है। प्रशासनिक आदेश के मुताबिक निर्धारित अवधि में निर्माण नहीं हटाने पर विभागीय स्तर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है और उसका खर्च भू-राजस्व के बकाये की तरह वसूला जा सकता है। नोटिस किसने और किन परिस्थितियों में फाड़ा, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। मामले में प्रशासन की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Also Read- 'सपा ने P का मतलब पिछड़ा से पंडित किया', मायावती का बड़ा आरोप, अखिलेश यादव की राजनीति को बताया छलावा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow