Saharanpur : नववर्ष के जश्न के लिए सहारनपुर पुलिस ने की पूरी तैयारी, दिए गए ये निर्देश
अभिषेक सिंह ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देश दिए। कार्यक्रमों की सूची बनाकर हॉटस्पॉट चिह्नित किए जाएं। वहां पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाए। आयोज
सहारनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनों जनपदों के सभी राजपत्रित और अराजपत्रित अधिकारियों के साथ ऑनलाइन गोष्ठी की। इसमें नववर्ष की पूर्व संध्या और नववर्ष के दौरान होने वाले कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए तैयारियों पर चर्चा हुई। अभिषेक सिंह ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देश दिए। कार्यक्रमों की सूची बनाकर हॉटस्पॉट चिह्नित किए जाएं। वहां पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाए। आयोजकों के साथ बैठक करके जरूरी तैयारियां पूरी की जाएं। शहर में जरूरत के अनुसार रूट डायवर्जन करके यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए। नशे में वाहन चलाने वालों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की जाए।
विभिन्न समुदायों के धार्मिक स्थलों, क्लब, होटल, मॉल, बार और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था और यातायात के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। कार्यक्रमों के दौरान अवैध शराब पर रोक लगाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ जांच के लिए आबकारी और परिवहन विभाग के साथ समन्वय करके अभियान चलाया जाए। नववर्ष के अवसर पर आपराधिक और अराजक तत्वों पर सतर्क नजर रखी जाए। जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
सोशल मीडिया की चौबीसों घंटे निगरानी की जाए। भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट मिलने पर तुरंत उसे ब्लॉक करवाया जाए। संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और अफवाहों का खंडन किया जाए।
Also Click : CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में बड़ा बदलाव- 3 मार्च की परीक्षा स्थगित, अब इस तारीख से होंगी परीक्षाएं
What's Your Reaction?











