Saharanpur : बसपा गंगोह विधानसभा के सभी पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

इस्तीफे में मंडल कॉर्डिनेटर नरेश गौतम, सरफराज राईन और जिलाध्यक्ष रजनीश बंधु पर दबंगई और अनुशासनहीनता का आरोप लगाया। साथ ही जिलाध्यक्ष को अनु

Dec 30, 2025 - 21:44
 0  22
Saharanpur : बसपा गंगोह विधानसभा के सभी पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
Saharanpur : बसपा गंगोह विधानसभा के सभी पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

सहारनपुर जिले में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। गंगोह विधानसभा के सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देकर पार्टी सुप्रीमो मायावती को भेज दिया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ओलरी ने विधानसभा संयोजक, कोषाध्यक्ष और सभी सेक्टर अध्यक्षों के नाम से इस्तीफा लिखा। उन्होंने 1997 से पार्टी से जुड़े होने और कई पदों पर काम कर पार्टी को मजबूत करने का जिक्र किया। लेकिन पिछले कई वर्षों से जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों द्वारा प्रताड़ना सहने के बावजूद काम करते रहे।

इस्तीफे में मंडल कॉर्डिनेटर नरेश गौतम, सरफराज राईन और जिलाध्यक्ष रजनीश बंधु पर दबंगई और अनुशासनहीनता का आरोप लगाया। साथ ही जिलाध्यक्ष को अनुभवहीन और बहुजन आंदोलन से अनजान बताया।

इस्तीफा देने वालों में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र ओलरी, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र राणा, संयोजक ब्रिजेश कुमार, पूर्व विधानसभा कोषाध्यक्ष ठाकुर सूर्यप्रताप राणा, श्याम कुमार लखनौती, रजनीश कुमार बुड्ढाखेड़ा, प्रवीण कुमार फतेहपुर ठोल्ला, रविकुमार मोहड़ा, नरेश कोरी गोसगढ़, गोविंद कोरी दुधला, जगत सिंह कुंडाकलां, डॉ. बिजेंद्र धानवा, नैनसिंह खड़लाना, सुरेंद्र कुमार फतेहचंदपुर, निर्धन सिंह कुआंखेड़ा, अवधेश कुमार भारी दीनदारपुर, राजबीर सिंह ननौता देहात, सुभाष कुमार खुडाना, जितेंद्र कुमार ननौता, अमरकांत रेडा दल्हेरी, तेजपाल सिंह ठसका सहित कई सेक्टर अध्यक्ष शामिल हैं। इसके अलावा जोगेंद्र प्रधान हंगावली, मनोज प्रधान ओलरा और मोनी प्रधान ओलरा भी इस्तीफा देने वालों में हैं।

Also Click : 'मुझे रेप-हत्या की धमकियाँ मिलती हैं, सिर्फ बेटी होने के कारण', इशिता सेंगर का खुला पत्र, उन्नाव रेप केस पर SC के फैसले के बाद कुलदीप सेंगर की बेटी ने दर्द बयां किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow