Deoband : अटल स्मृति सम्मेलन में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि
प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला संयोजक कांता कर्दम ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश के हर गांव को सड़कों से शहरों से जोड़ने का
देवबंद विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। रणखंडी मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में उनके जीवन और कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला संयोजक कांता कर्दम ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश के हर गांव को सड़कों से शहरों से जोड़ने का सपना देखा। स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क परियोजना सहित कई योजनाएं गांव, गरीब, मजदूर और किसानों को विकास से जोड़ने के लिए शुरू कीं, जो अतुलनीय हैं।
लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सर्वमान्य नेता थे, जिनका सम्मान सभी राजनीतिक दलों के नेता करते थे। जिला प्रभारी डॉ. डीके शर्मा ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी महान कवि, कानूनविद् और प्रखर वक्ता थे। कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य शिवराज सिंह रोड, ब्लॉक प्रमुख पति विजय त्यागी, पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग, जिला मंत्री विपिन भारतीय, गन्ना समिति अध्यक्ष डॉ. उपेंद्र सिंह, अरुण गुप्ता, सोनित कश्यप, रविंद्र राणा, राहुल सहित कई लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?









