Lucknow : केशव प्रसाद मौर्य ने सिक्स लेन ब्रिज का निरीक्षण किया, बोले- आधुनिक संपर्क सुविधाओं से मजबूत होगा प्रयागराज
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि ब्रिज का निर्माण मई 2026 तक पूरा हो जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कंपनी को पूरी गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने और मंत्रालय के अधिका
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में गंगा नदी पर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज का निरीक्षण किया। यह ब्रिज मलाक हरहर से बेली चौराहे तक फैला है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कंपनी एसपीएस कंस्ट्रक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों से ब्रिज की प्रगति की जानकारी ली। ब्रिज निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि ब्रिज का निर्माण मई 2026 तक पूरा हो जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कंपनी को पूरी गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने और मंत्रालय के अधिकारियों को प्रगति एवं गुणवत्ता की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज में इनर रिंग रोड भी बन रहा है। इसके बनने से शहर का विकास तेज होगा और आवागमन आसान बनेगा। गंगा और यमुना पर कई ब्रिज, आरओबी तथा फ्लाईओवर बन रहे हैं। सड़कों के चौड़ीकरण का काम भी चल रहा है।
इस दौरान सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, संजय गुप्ता, निर्मला पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ये परियोजनाएं प्रयागराज को बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करेंगी।
What's Your Reaction?











