Hardoi : सहायक पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन शाहाबाद आलोक राज नारायण ने 9 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

हरदोई पुलिस की ओर से उनकी निस्वार्थ सेवा और मेहनत के लिए धन्यवाद दिया गया। उन्हें शॉल और गीता भेंट की गई। इस मौके पर सभी सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और

By INA News Desk
Dec 31, 2025 - 22:51
32 Views
Hardoi : सहायक पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन शाहाबाद आलोक राज नारायण ने 9 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
Hardoi : सहायक पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन शाहाबाद आलोक राज नारायण ने 9 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

हरदोई। सहायक पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन शाहाबाद आलोक राज नारायण ने जनपद में सेवानिवृत्त हुए नौ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।ये हैं सम्मानित होने वाले कर्मचारी - उपनिरीक्षक नायब पुलिस बृजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक नायब पुलिस मधूसूदन चौबे, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक नायब पुलिस अशोक कुमार सिंह, लीडिंग फायरमैन आनन्द प्रकाश त्रिवेदी, मुंशी आरक्षी नायब पुलिस सुरेन्द्र बहादुर, फॉलोवर राजकुमार, फॉलोवर अनिल कुमार और वाटरमैन गयाधर मलिक।सभी को प्रशस्ति पत्र दिया गया। हरदोई पुलिस की ओर से उनकी निस्वार्थ सेवा और मेहनत के लिए धन्यवाद दिया गया। उन्हें शॉल और गीता भेंट की गई।इस मौके पर सभी सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पुलिस परिवार की भावनाओं को सम्मान देते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबी सेवा की सराहना की गई।

Also Click : CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में बड़ा बदलाव- 3 मार्च की परीक्षा स्थगित, अब इस तारीख से होंगी परीक्षाएं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow