Varanasi : बनारस लोकोमोटिव वर्क्स ने मोजाम्बिक को छठा शक्तिशाली इंजन भेजा, निर्यात केंद्र बनकर उभरा

बीएलडब्ल्यू को मोजाम्बिक के लिए ऐसे 10 इंजनों का निर्यात ऑर्डर मिला है। ये आपूर्ति राइट्स कंपनी के माध्यम से हो रही है। पहले दो इंजन जून में, तीसरा सितंबर में, चौ

Dec 16, 2025 - 23:47
41 Views
Varanasi : बनारस लोकोमोटिव वर्क्स ने मोजाम्बिक को छठा शक्तिशाली इंजन भेजा, निर्यात केंद्र बनकर उभरा
Varanasi : बनारस लोकोमोटिव वर्क्स ने मोजाम्बिक को छठा शक्तिशाली इंजन भेजा, निर्यात केंद्र बनकर उभरा

वाराणसी। बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्ल्यू) ने लोकोमोटिव निर्माण में भारत की ताकत एक बार फिर दुनिया के सामने रखी है। स्वदेशी 3300 हॉर्स पावर एसी-एसी डीजल-इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव की छठी इकाई मोजाम्बिक भेजी गई। बीएलडब्ल्यू को मोजाम्बिक के लिए ऐसे 10 इंजनों का निर्यात ऑर्डर मिला है। ये आपूर्ति राइट्स कंपनी के माध्यम से हो रही है। पहले दो इंजन जून में, तीसरा सितंबर में, चौथा अक्टूबर में और पांचवां हाल ही में भेजा गया था। अब छठा इंजन भी रवाना हो गया।

ये आधुनिक केप गेज (1067 मिमी) लोकोमोटिव 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकते हैं। इनमें चालक के लिए फ्रिज, गर्म प्लेट, मोबाइल होल्डर और बेहतर केबिन जैसी सुविधाएं हैं, जो काम आसान और सुरक्षित बनाती हैं। वाराणसी स्थित बीएलडब्ल्यू अब लोकोमोटिव निर्यात का बड़ा केंद्र बन रहा है। स्वदेशी डिजाइन और नई तकनीक की बदौलत यह वैश्विक बाजार में भारत की जगह मजबूत कर रहा है। 2014 से अब तक श्रीलंका, म्यांमार और मोजाम्बिक जैसे देशों को इंजन निर्यात किए जा चुके हैं। इससे उन देशों की रेल व्यवस्था मजबूत हुई है।

मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड के सपने को साकार करते ये निर्यात दिखाते हैं कि भारतीय रेल विभिन्न गेज के हिसाब से विश्वस्तरीय रोलिंग स्टॉक बना और सप्लाई कर सकती है। इससे साथी देशों की रेल ढांचे में मदद मिल रही है और भारत रेल उपकरणों का भरोसेमंद निर्यातक बन रहा है। भारत ने मेट्रो कोच, बोगी, यात्री डिब्बे, लोकोमोटिव और अन्य रेल उपकरण यूरोपीय देशों जैसे ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन, जर्मनी, इटली के अलावा अफ्रीका के मोजाम्बिक, गिनी गणराज्य, दक्षिण अफ्रीका और म्यांमार, बांग्लादेश, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मैक्सिको जैसे देशों को भेजे हैं।

Also Click : Special : भाजपा का नवीन अध्याय: Gen Z के नाम एक राजनीतिक संदेश- प्रीतेश दीक्षित, भाजपा नेता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow