Varanasi : काशी तमिल संगमम 4.0 के आठवें दिन दक्षिण भारतीय कलाकारों ने लोकगीतों पर नृत्य किया, मंत्री अनिल राजभर बने मुख्य अतिथि

सांस्कृतिक संध्या की पहली प्रस्तुति वाराणसी के रंजना राय और दल ने लोक गायन से की। उन्होंने शिव भजन "ओम नमः शिवाय" और "सांवरा सांवरा लुट कर ले गया" गा

By INA News Desk
Dec 9, 2025 - 23:33
58 Views
Varanasi : काशी तमिल संगमम 4.0 के आठवें दिन दक्षिण भारतीय कलाकारों ने लोकगीतों पर नृत्य किया, मंत्री अनिल राजभर बने मुख्य अतिथि
Varanasi : काशी तमिल संगमम 4.0 के आठवें दिन दक्षिण भारतीय कलाकारों ने लोकगीतों पर नृत्य किया, मंत्री अनिल राजभर बने मुख्य अतिथि

वाराणसी में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज और दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र तंजावूर के सहयोग से चल रहे काशी तमिल संगमम 4.0 के आठवें दिन नमो घाट के मुक्ताकाशी प्रांगण में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। तमिलनाडु और काशी के कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना काशी की धरती पर साकार हो रही है। ऐसे आयोजन संस्कृति और सभ्यता के साथ-साथ दोनों क्षेत्रों को जोड़ते हैं। यह कार्यक्रम 2 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चल रहा है, जिसमें तमिलनाडु से 1400 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इसकी थीम "तमिल सीखें-तमिल करकलम" है, जो तमिल भाषा के अध्ययन और एकता पर केंद्रित है।

सांस्कृतिक संध्या की पहली प्रस्तुति वाराणसी के रंजना राय और दल ने लोक गायन से की। उन्होंने शिव भजन "ओम नमः शिवाय" और "सांवरा सांवरा लुट कर ले गया" गाए। संगीत में कीबोर्ड पर संतोष कुमार, पैड पर सत्यम और ढोलक पर अरुण ने साथ दिया। दर्शक शिव भजनों पर झूम उठे।दूसरी प्रस्तुति में तमिलनाडु के एन. आनंद वेलमुर्गन और दल ने लोक नृत्य और वाद्ययंत्रों की धुन पर प्रदर्शन किया। तीसरी प्रस्तुति कुमकुम रस्तोगी और दल ने लोक नृत्य से दी, जिसमें कुमकुम रस्तोगी, ट्विंकल चौरसिया, स्निग्धा सिंह, राजश्री ठाकुर, सुमिता चक्रवर्ती, ज्योति कुमारी, अमित सिंह, ऋत्विक सिंह और आयुष साहू शामिल थे।

चौथी प्रस्तुति रुद्राक्षी फाउंडेशन वाराणसी के अमृत मिश्रा, रागिनी कल्याण, शिखा रमेश, शिवानी कश्यप और अभिसिका बहरे ने कथक नृत्य से दी। पांचवीं प्रस्तुति में जननी मुरली कोयंबत्तूर ने भरतनाट्यम नृत्य किया। अंतिम प्रस्तुति तमिलनाडु के डॉ. एस.ए. थनीकचलम ने तमिल लोक नृत्य से दी।

कार्यक्रम का संचालन सौरभ चक्रवर्ती ने किया। यह आयोजन काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का प्रयास है।

Also Click : Hardoi : मल्लावां थाने की महिला आरक्षी पर उत्कोच का आरोप, तत्काल निलंब के बाद जांच शुरू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement