Barabanki : बाराबंकी में ग्रामीण पत्रकारों ने सपा विधायकों को सौंपी सात सूत्रीय मांगें

ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर दिया गया। मुख्य मांगों में तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता देने के लिए सूचना विभाग के पुराने आदेश को संशोधित

Dec 16, 2025 - 23:45
27 Views
Barabanki : बाराबंकी में ग्रामीण पत्रकारों ने सपा विधायकों को सौंपी सात सूत्रीय मांगें
Barabanki : बाराबंकी में ग्रामीण पत्रकारों ने सपा विधायकों को सौंपी सात सूत्रीय मांगें

बाराबंकी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला के नेतृत्व में पत्रकारों के हितों से जुड़ी सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन समाजवादी पार्टी के नवाबगंज विधायक सुरेश यादव और जैदपुर विधायक गौरव रावत को सौंपा गया। दोनों विधायकों ने आश्वासन दिया कि ये मांगें विधानसभा में उठाई जाएंगी। साथ ही कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो एसोसिएशन की सभी मांगें पूरी की जाएंगी। ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर दिया गया। मुख्य मांगों में तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता देने के लिए सूचना विभाग के पुराने आदेश को संशोधित करना, जिला और मंडल स्तर पर स्थाई समिति की नियमित बैठकें कराना तथा इन समितियों में एसोसिएशन के अध्यक्ष को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाना शामिल है।

अन्य मांगों में ग्रामीण पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड और उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देना, प्रदेश स्तर की मान्यता और विज्ञापन समिति में एसोसिएशन के दो प्रतिनिधियों को जगह देना, लखनऊ में एसोसिएशन के लिए मुफ्त भवन उपलब्ध कराना तथा ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए अलग आयोग गठन करना है। इसके अलावा पत्रकारिता के दौरान होने वाले विवादों में मुकदमा दर्ज करने से पहले राजपत्रित अधिकारी से जांच कराने का प्रावधान करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में संतोष शुक्ला, पाटेश्वरी प्रसाद, रंजीत गुप्ता, अजीज अहमद अज्जू, अंकित मिश्र, रामसरन मौर्य, मुकेश मिश्रा, उमेश श्रीवास्तव, मोहम्मद वसीक और अनुराग शुक्ला आदि शामिल थे।

Also Click : Special : भाजपा का नवीन अध्याय: Gen Z के नाम एक राजनीतिक संदेश- प्रीतेश दीक्षित, भाजपा नेता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow