Barabanki : बाराबंकी में अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर चला बुलडोजर

barabanki bulldozer runs on illegal plotting and construction in barabanki

Dec 16, 2025 - 23:32
 0  20
Barabanki : बाराबंकी में अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर चला बुलडोजर
Barabanki : बाराबंकी में अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर चला बुलडोजर

बाराबंकी। जिला प्रशासन ने कीमती जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर विनियमित क्षेत्र में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बिना मानचित्र या लेआउट स्वीकृति के की गई अवैध प्लाटिंग और निर्माण के मामलों में कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया था। सभी पक्षों को सुनवाई का मौका देने के बाद कोर्ट ने ध्वस्तीकरण के आदेश दिए।

इन आदेशों के आधार पर नवाबगंज तहसील में दो जगहों पर कार्रवाई हुई। ग्राम सफेदाबाद में गाटा संख्या 142 (रकबा 1.171 हेक्टेयर) पर यस बिल्डर्स के मालिक सतपाल सिंह पुत्र गिरीश कुमार सिंह का अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया। दूसरे मामले में ग्राम बडेल (बाहरी सीमा) में गाटा संख्या 1439, 1441, 1486, 1462, 1569 (कुल रकबा 1.392 हेक्टेयर) पर शिवरत बिल्डर्स एंड फैब्रिकेटर्स प्राइवेट लिमिटेड के रितुराज सिंह पुत्र जी.पी. सिंह द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग और निर्माण को हटाया गया।

राजस्व और पुलिस टीम ने मिलकर बुलडोजर से इन अवैध संरचनाओं को गिराया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि विनियमित क्षेत्र में बिना अनुमति के कोई निर्माण या प्लाटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Also Click : Special : भाजपा का नवीन अध्याय: Gen Z के नाम एक राजनीतिक संदेश- प्रीतेश दीक्षित, भाजपा नेता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow