Hardoi : नन्ही नंदिनी ने सेवा और संवेदना के साथ मनाया जन्मदिन, बेसहारा लोगों में बांटी खुशियां 

जिला प्रभारी महिला प्रकोष्ठ बिंदिया गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सेवा कार्यक्रम शाम करीब चार बजे रोडवेज बस स्टैंड पर आयोजित किया गया। इस दौरान कन्यादान

By INA News Desk
Dec 16, 2025 - 23:31
47 Views
Hardoi : नन्ही नंदिनी ने सेवा और संवेदना के साथ मनाया जन्मदिन, बेसहारा लोगों में बांटी खुशियां 
Hardoi : नन्ही नंदिनी ने सेवा और संवेदना के साथ मनाया जन्मदिन, बेसहारा लोगों में बांटी खुशियां 

Vijay Laxmi Singh Jadaun की रिपोर्ट....

हरदोई। जहां आज के दौर में जन्मदिन का उत्सव अक्सर दिखावे तक सीमित रह जाता है, वहीं शहर के जाने-माने व्यापारी सजीव अग्रवाल की पोती नंदिनी बिटिया ने अपने जन्मदिन को मानवीय संवेदना और सेवा भावना का संदेश बनाकर मनाया। नंदिनी ने अपनी मां के साथ कन्यादान योजना समिति परिवार के सहयोग से गरीब एवं बेसहारा लोगों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया और जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।

जिला प्रभारी महिला प्रकोष्ठ बिंदिया गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सेवा कार्यक्रम शाम करीब चार बजे रोडवेज बस स्टैंड पर आयोजित किया गया। इस दौरान कन्यादान योजना समिति परिवार के सदस्यों ने एकजुट होकर ठंड से कांप रहे बेसहारा लोगों को कंबल ओढ़ाए, साथ ही गर्म चाय, पकौड़े और हलुआ वितरित कर उन्हें राहत पहुंचाई।कार्यक्रम की शुरुआत संस्था की सक्रिय सदस्य चांदनी अग्रवाल द्वारा की गई, जिन्होंने राष्ट्रीय सचिव श्वेता दीक्षित के साथ मिलकर नंदिनी बिटिया से जन्मदिन का केक कटवाया। इसके बाद सभी सदस्यों ने खुद आगे बढ़कर लोगों के बीच जाकर सेवा कार्य किया। कंपकंपा देने वाली ठंड में जब बेसहारा लोगों को कंबल और गर्म खाद्य सामग्री मिली, तो उनके चेहरों पर संतोष और आभार साफ झलक रहा था।

इस भावुक और प्रेरणादायी अवसर पर जिला प्रभारी उमेश मिश्रा, सुनील शुक्ला, स्मिता कश्यप, मनीष कश्यप, राजू, रामविलास सहित संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने नंदिनी बिटिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह आयोजन न केवल एक जन्मदिन का उत्सव था, बल्कि समाज को यह संदेश भी दे गया कि खुशियों का असली अर्थ उन्हें जरूरतमंदों के साथ बांटने में है।

Also Click : Special : भाजपा का नवीन अध्याय: Gen Z के नाम एक राजनीतिक संदेश- प्रीतेश दीक्षित, भाजपा नेता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow