Barabanki: धान क्रय केंद्र का उपजिलाधिकारी सदर ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश। 

धान क्रय केन्द्रो पर चल रही धान की खरीद के बाद राइस मिलरो द्वारा धान का उठान नहीं किए जाने का खेल किसानो और क्रय केन्द्र प्रभारियों

Dec 31, 2025 - 20:10
42 Views
Barabanki: धान क्रय केंद्र का उपजिलाधिकारी सदर ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश। 
धान क्रय केंद्र का उपजिलाधिकारी सदर ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश। 

बाराबंकी। धान क्रय केन्द्रो पर चल रही धान की खरीद के बाद राइस मिलरो द्वारा धान का उठान नहीं किए जाने का खेल किसानो और क्रय केन्द्र प्रभारियों के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है। वही किसानो को टोकन-तारीख मिलने के बावजूद धान की तौल नहीं होने की डीएम से शिकायत किए जाने के बाद उपजिलाधिकारी सदर ने नवीन मंडी स्थित क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। 

बाराबंकी में जिला खाद्य विपणन विभाग द्वारा बीती एक नवंबर से जिले में 101 धान क्रय केंद्राे के जरिये किसानो की धान की फसल की खरीद की जा रही है। धान खरीद के दौर में कई किसान ऐसे है जो व्यवस्था से परेशान है। इनमे से कुछ किसान बुधवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के समक्ष उनके कार्यालय अपनी व्यथा लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी द्वारा उनकी शिकायत को संज्ञान लिए जाने के बाद उपजिलाधिकारी सदर ने नवीन मंडी स्थित सभी छह क्रय केन्द्रो का निरीक्षण किया। चैनपुरवा निवासी किसान पुरुषोत्तम ने उपजिलाधिकारी को बताया कि केंद्र संख्या पांच से उसे 198 कुंतल धान खरीद का टोकन दिए जाने के बाद अपना घर परिवार छोड़ कर रोजाना दौड़ना पड़ रहा है। जिसके बाद एसडीएम ने केंद्र प्रभारी एसएमआई सुनीता शर्मा को निर्देश दिए। इस दौरान मौजूद तमाम किसानो में कादिरपुर के किसान भगवानदीन ने बताया कि केंद्र संख्या तीन पर चार दिसम्बर का टोकन मिलने के बावजूद दिसम्बर महीना समाप्त हो गया, अभी भी अपने नंबर का इंतजार है। बहादुरपुर के किसान बृजेश कुमार ने बताया कि बीती 30 अक्टूबर को कागज जमा किए थे, अभी तक टोकन नहीं मिला 100 कुंतल धान और खेतौनी में 137 कुंतल है। केंद्र संख्या पांच से उसे अभी तक टोकन नंबर नहीं मिला है। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने केंद्र संख्या एक और दो का निरीक्षण किया। जबकि नवीन मंडी में पीछे के हिस्से में संचालित केंद्र संख्या छह पर छाई खामोशी भीषण ठंड में ठिठुरते किसान अपने नंबर के इंतजार में क्रय केंद्र की तरफ टकटकी लगाए हुए थे।

बीच में कुछ दिनों के व्यवधान के बाद अब धान का उठान जारी है। चैनपुरवा के किसान पुरुषोत्तम की शिकायत पर एसडीएम ने नवीन मंडी में चल रही धान खरीद क्रय केन्द्रो का निरीक्षण करने पहुंचे थे। 

राजीव कुलश्रेष्ठ 
जिला खाद्य विपणन अधिकारी।

Also Read- Lucknow: योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बना देश का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow