Barabanki: पेट्रोल-डीजल चोरी कर इथेनॉल की मिलावट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

आरोपियों द्वारा पेट्रोल-डीजल टैंकर के चालकों को रुपयों का लालच देकर इलेक्ट्रॉनिक मशीन से तेल चोरी के बाद उसकी मात्रा को पूरा करने के लिए इथेनॉल की मिलावट कर देते थे

By INA News Desk
Oct 18, 2024 - 22:54
132 Views
Barabanki: पेट्रोल-डीजल चोरी कर इथेनॉल की मिलावट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

Barabanki News INA.
नगर कोतवाली और सर्विलांस पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर डिजिटल डेटा के आधार पर अयोध्या, लखनऊ, सीतापुर और उन्नाव जिले के छह आरोपियों जिनमें दिलीप पाण्डेय, ज्ञानदेय कुशवाहा , स्वामी दयाल, कासिब, दीपक और अर्जुन यादव को लखनऊ-अयोध्या हाईवे के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उनके कब्जे से आठ ड्रम में 1600 लीटर पेट्रोल, दो ड्रम इथेनॉल 300 लीटर, 10 छोटी बड़ी प्लास्टिक कैन, तेल निकालने की मशीन सहित अन्य उपकरण और एक कार बरामद की है। आरोपियों द्वारा पेट्रोल-डीजल टैंकर के चालकों को रुपयों का लालच देकर इलेक्ट्रॉनिक मशीन से तेल चोरी के बाद उसकी मात्रा को पूरा करने के लिए इथेनॉल की मिलावट कर देते थे और चोरी किया हुआ असली डीजल और पेट्रोल को आरोपी अर्जुन यादव के वादी नगर स्थित एक किराये के मकान में रखने के बाद सस्ते दामों पर बेचा जाता था। नगर कोतवाली पुलिस ने पेट्रोल-डीजल के टैंकरो के तेल की चोरी के बाद उसमे इथेनॉल की मिलावट करने वाले गैंग का पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल की है। इस गैंग के छह आरोपियों को दबोच कर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement